नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के लोधी कॉलोनी इलाके में बिजली आपूर्ति आधारभूत ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के मकसद से एक परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और सांसद बांसुरी स्वराज मौजूद रहीं। लोधी कॉलोनी गवर्नमेंट फ्लैट्स में बिजली की सप्लाई पालिका परिषद करती है, जबकि फ्लैट्स के अंदर बिजली का रखरखाव सीपीडब्ल्यूडी करता है। 1960 के दशक में हर फ्लैट के लिए सिर्फ एक किलोवॉट बिजली का लोड मंजूर था। समय के साथ यह जरूरत बढ़कर लगभग पांच से 10 किलोवॉट प्रति फ्लैट हो गई है। दशकों पहले डिजाइन किया गया मौजूदा सिस्टम अब आज की मांग को पूरा करने के लिए काफी नहीं है, जिसके कारण अक्सर बिजली जाती रहती है, खासकर गर्मियों के मौसम में। इस समस्या को हल कर...