नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए दस दिन में 55 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसका कार्य बुधवार से ही शुरू कर दिया है। विद्युत निगम की योजना के अनुसार, जिले में वर्ष 2027 तक 400 केवी के 500 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सके। जिले में विद्युत निगम के चार लाख 70 हजार उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। स्काडा योजना के तहत जिले में बड़े स्तर पर बिजली ढांचे को सुधारने का कार्य किया जा रहा है।विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार बुधवार से नोएडा शहर में 400 केवी के 55 नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन्हें लगाने की शुरुआत सेक्टर-22 से शुरू हो गई है। सेक्टर-22 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.