नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-65 और सेक्टर-132 में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए दो नए उपकेंद्रों का निर्माण शुरू हो गया है। आरडीएसएस योजना के तहत दोनों सेक्टरों पर 33/11 केवी के बिजली उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं। सेक्टर-65 में औद्योगिक इकाइयां अधिक है, जिनकों इन इकाइयों का लाभ मिलेगा। वहीं, सेक्टर-32 में अधिकांश आईटी कंपनी है, जिनको इस बिजली उपकेंद्र का लाभ मिलेगा। दोनों बिजली उपकेंद्र को दो महीने में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार पटेल ने बताया कि योजना के तहत जिले में कई कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दी जा सके। इसी के चलते बिजली उपकेंद्रों पर क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है, ताकि आगामी दिनों में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.