नोएडा, मई 9 -- नोएडा, उदय सिंह। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नोएडा जोन में 32 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है। इसमें करीब 10 बिजली उपकेंद्रों पर क्षमता वृद्धि का कार्य अंतिम चरण में है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सके। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार शेष बिजली उपकेंद्रों पर क्षमता वृद्धि का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। शहर में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे कि गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सके। अभी स्काडा योजना के तहत शहर के 32 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है। इसमें 10 उपकेंद्रों पर कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है। इन उपकेंद्रों पर बिजली ढांचे को मजबूत करने के साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.