फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) प्रबंधन बकाया कार्यों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। अब तक विभाग ओवरलोड वाले स्थानों पर 445 ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगा चुका है। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है, जिससे ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर लोड बढ़ने की संभावना रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएचबीवीएन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 445 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इनमें 295 ट्रांसफार्मर 200 और उससे ज्यादा केवीए के हैं। जबकि बाकी 150केवीएकी क्षमता के हैं। इससे लोड को संतुलित करने में मदद मिलेगी और किसी एक ट्रांसफार्मर पर अधिक दबाव नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.