फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद। केशव भारद्वाज शहर में बढ़ती आबादी और बिजली की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए अब बड़े स्तर पर बिजली ढांचे को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएन) और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने आने वाले 10 वर्षों को ध्यान में रखते हुए नया खाका तैयार किया है, जिसके तहत शहर में दो नए 220 केवी क्षमता के बिजलीघर बनाए जाएंगे।विभागीय अधिकारियों ने इन बिजलीघरों के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों में खेड़ी गुजरान क्षेत्र और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हनुमान मंदिर के आसपास एक किलोमीटर के दायरे को चिन्हित किया गया है। जमीन उपलब्ध होते ही जमीन को विभाग के नाम हस्तांतरित करने का कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते जमीन चिन्हित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.