निर्धारित सीमा के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते है उपभोक्ता
बक्सर, मार्च 27 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या नहीं है। इसके लिए लगातार जिला प्रशासन के स्तर से निगरानी की जा रही है। 13 से 26 मार्च तक कुल 69625 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। साथ ही गैस एजेंसियों के पास 2706 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि घरेलू गैस के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। अतः ऑनलाईन बुकिंग कराकर घर बैठे गैस प्राप्त कर सकते है। शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनों बाद नया बुकिंग कर सकते है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद बुकिंग कर सकते है। जिले के वरीय पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.