पाकुड़, जुलाई 7 -- महेशपुर। विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, समय पर तथा नियमित विद्यालय आने तथा शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करने को लेकर विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कई पहल किए जा रहे हैं। उसी के तहत मंगलवार को विद्यालय के निर्धारित समय से पुर्व तथा नियमित विद्यालय पहुंचने वाली सात छात्राओं को फूल देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्या‎लय सोहबील के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. जमालुद्दीन व सहायक अध्यापक रही शेख ने मंगलवार को समय से पुर्व विद्यालय पहुंचने वाली सात छात्राओं- कक्षा आठ की फारहाना खातुन, साबनुर बेगम, नाजिरा खातुन, साबनुर खातुन, कक्षा पांच की कुलसुम सुल्ताना, अमेश पारवीन तथा कक्षा दो की सरस्वती सरकार को फूल देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया। इससे छात्राओं में खुशी का ...