आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। शासन स्तर से जिले के सभी गांवों को दिसंबर तक मॉडल गांव घोषित किये जाने का जहां लक्ष्य निर्धारित किया गया था। समय सीमा खत्म होने के बाद भी 51 गांव मॉडल घोषित नहीं हो सके हैं। जबकि विभागीय वेबसाइट पर 30 गांव जुड़े न होने से चयन की प्रक्रिया बाधित है। प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी गांवों में तेजी से विकास कार्य कराकर उसे स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही मॉडल गांव घोषित किया जाने की योजना चलाई गई है, ताकि अन्य गांवों को भी उसी तर्ज पर विकसित किया जा सके। शासन के निर्देश पर पंचायत राज विभाग की ओर से जिले के सभी 3662 गांवों को माह दिसंबर 2026 तक मॉडल गांव घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शासन स्तर से निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद भी अभी तक जिले में...