दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन कार्य (जन्म-मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आमजनों को सुगमतापूर्वक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जन्म-मृत्यु से संबंधित यूजर आईडी एवं पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष बल दिया, ताकि किसी भी प्रकार के गलत या अवैध प्रमाण पत्र का निर्गमन न हो सके। इस अवसर पर उन्होंने अपने पूर्व कार्यानुभव को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। जिला सांख्यिकी ...