सहरसा, अप्रैल 10 -- महिषी, एक संवाददाता। गुरुवार को महिषी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जन शिकायत कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें क्रमवार दर्ज कराईं, जिनमें अधिकांश मामले जमीन विवाद और राजस्व संबंधी थे। कुल मिलाकर तीन दर्जन से अधिक शिकायतें सामने आईं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर ही प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को बुलाकर बैठक की। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के आधार पर सीओ संजय कुमार और राजस्व अधिकारी मनीषा कुमारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का निष्पादन आगामी एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगली जन शिकायत बैठक तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जवाबदेही तय की जाएगी।विधायक ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.