गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को विभिन्न सड़कों का निरीक्षण करते हुए निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के प्रगति की जानकारी लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। जिससे आमजन को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके। शहर के प्रमुख मार्गों में सिचाई विभाग, विकास भवन, पीजी कालेज, आदर्श बाजार, नवीन स्टेडियम, आईटीआई चौराहा होते हुए शास्त्री नगर एवं निर्माणाधीन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों की वर्तमान स्थिति की जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- पेयजल, बिजली और सिंचाई यो...