निर्धारित समय में पूरे करें कार्य
बांदा, मई 27 -- बांदा। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के साथ सीडीओ अजय कुमार पाण्डेय ने बैठक की । उन्होंने बुन्देलखण्ड विकास निधि योजना एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए। पूर्ण हो चुके कार्यों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए । विकास खण्ड महुआ में भवन निर्माण कार्य जल्द प्रारम्भ करने के लिए निर्देशित किया गया। अवर अभियन्ता जसपुरा, नरैनी सहित समस्त अवर अभियन्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विकास खण्डों में निर्धारित दिवसों पर समय से उपस्थिति दर्ज कराएं तथा क्षेत्र भ्रमण अथवा अन्य किसी कार्य से विकास खण्ड से बाहर जाने पर भ्रमण पंजिका में अनिवार्य रूप से अंकन करें। यह भी पढ़ें- कार्य में सुधार न होने पर आंगनबाड़ी के विरुद्ध होगी कार्यवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.