सोनभद्र, अगस्त 4 -- अनपरा,संवाददाता। निर्माण लक्ष्य से पिछड़ रहे एनटीपीसी सिंगरौली के 1600 मेगावाट क्षमता विस्तार चरण तृतीय को निर्धारित समय सीमा 2028-29 तक चालू करने को शीर्ष प्रबन् पूरी ताकत झोंक दी गयी है। इस कवायद में सोमवार को एनटीपीसी के निदेशक (परियोजनाएं) के. एस. सुंदरम ने एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का व्यापक निरीक्षण कर एनटीपीसी सिंगरौली व निर्माणदायी संस्था बीएचईएल के शीर्ष अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। लगभग 17195 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजना के समय से पिछड़ रहे कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये । बैठक के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन, सुरक्षा मानकों तथा परियोजना प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा भी की। श्री सुंदरम ने परियोजना परिसर में स्थापित नवीन सुरक्षा नियंत्रण...