बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- निर्धारित समय में पूरा करें खरीफ फसल आच्छादन का लक्ष्य उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई पीएम किसान सम्मान का लाभ पात्र अन्नदाताओं तक पहुंचाएं कृषि टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को डीडीसी ने दिये कई निर्देश फोटो डीडीसी : अपने कार्यालय में शनिवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक करतीं डीडीसी सारा अशरफ। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। कृषि योजनाओं और किसानों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर शनिवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई।

कृषि योजनाओं की समीक्षा डीडीसी सारा अशरफ ने विभागीय गतिविधियों और लक्ष्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में खरीफ की खेती की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 47.53 प्रतिशत फसल लग गयी है। इ...