सिद्धार्थ, मार्च 29 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कोतवाली परिसर में शनिवार को एसपी डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसपी के सामने 11 मामले आए और मौके पर सिर्फ एक का निस्तारण हो सका। एसपी ने अफसरों को शेष मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के बाद एसपी ने कोतवाली के पास अस्पताल जाने वाले मार्ग के समीप बाउंड्रीवॉल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एएसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ शुबेन्दु सिंह, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे आदि मौजूद रहे।शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देशशोहरत...