निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध दर्ज होगा आपराधिक मुकदमा
मऊ, सितम्बर 9 -- मऊ, संवाददाता। जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम कैंप कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण परियोजनाओं को इसी माह के अंत तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने 75 प्रतिशत से अधिक पूर्ण परियोजना को 20 अक्तूबर से पूर्व हर हाल में पूर्ण करने तथा 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाली परियोजना में कार्य की गति तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए।
कार्य की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी ने भूमि विवादों का शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.