बरेली, मार्च 13 -- एसपी सिटी के निरीक्षण के दौरान सीबीगंज थाने के 12 पुलिसकर्मी इंसास राइफल को निर्धारित समय में नहीं खोल पाए। उन्हें पुलिस लाइन में परेड में शाामिल होने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने गुरुवार शाम सीबीगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, ऑफिस, मेस, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने विवेचनाओं के साथ ही वारंट व समन तामीला आदि समीक्षा कर दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। शस्त्रागार का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने 12 दरोगा और सिपाहियों से इंसास राइफल खोलने को कहा गया। मगर तीन पुलिसकर्मी ही निर्धारित समय में राइफल खोल सके। नौ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में परेड में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी ...