शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अभियंताओं और कर्मचारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने, तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करने, फोन कॉल रिसीव करने और आमजन से बेहतर व्यवहार रखने को कहा। डीएम ने जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने और ट्रांसफार्मर खराब होने या लाइन लॉस की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पंचायत घरों में 1912 हेल्पलाइन नंबर की वॉल पेंटिंग कराने को कहा, ताकि ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने में सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- तैनाती स्थल पर रात्रि विश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.