बागेश्वर, जनवरी 27 -- डीएम आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में दैवीय आपदा मद के अंतर्गत मूल्यांकन समिति की संस्तुत प्रस्तावों की स्वीकृति को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसमें आपदा जोखिम न्यूनीकरण से जुड़े मिटिगेशन कार्यों एवं नान-एसडीआरएफ मदों के तहत प्राप्त प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को आपदा मद से संबंधित प्रस्तावों का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं कार्यदाई संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप में सटीक एस्टीमेट प्रस्तुत करने तथा लघु सिंचाई विभाग को संशोधित प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण अनिवार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.