भदोही, सितम्बर 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू क्रॉप रेझ्ड्यू योजना के तहत जो किसान चयनित हुए हैं, वह नियत समय के अंदर कृषि यंत्रों का क्रय कर लें। उप कृषि निदेशक डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित किसानों को कृषि यंत्र की खरीद निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग के पोर्टल पर 16 जुलाई से 10 अगस्त तक किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों और परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसमें 10 लाख रुपये लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, रोटावेटर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, पावर टिलर, पावर वीडर, डायरेक्ट सीडेड राइस, चॉप कटर तथा कस्टम हायरिंग सेंटर समेत अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं। ई-लॉटरी में चयनित...