चतरा, दिसम्बर 15 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कक्षप ने किया। बैठक में मुख्य रूप से लंबित पड़े अबआ आवास और प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने को लेकर समीक्षा किया गया। इस दौरान पंचायतवार लंबित पड़े प्रधानमंत्री और अबुआ आवास की जानकारी संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक और रोजगार सेवक से लिया गया। जिन पंचायत में आवास का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से कराया जा रहा है वैसे पंचायत के पंचायत सेवक और रोजगार सेवक को कई विशेष दिशा निर्देश देते हुए उसे निर्धारित समय के अंदर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया। वैसे लाभुक जो आवंटित राशि का निकासी करने के बावजूद आवास का निर्माण कार्य नहीं करा रहे हैं उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई क...