रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रजरप्पा मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति और आवश्यक तैयारियों को लेकर बुधवार को डीसी ऋतुराज ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेशों के अनुपालन के आलोक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीसी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजरप्पा मंदिर परिसर के पुनर्विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करें। बैठक के दौरान भूमि उपलब्धता, अवसंरचना विकास, यातायात प्रबंधन, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- डीएमएफटी : रिपोर्ट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.