काशीपुर, मार्च 25 -- काशीपुर। काशीपुर और जसपुर क्षेत्र के किसानों ने सरकार को निर्धारित नजराना (शुल्क) जमा करने के बावजूद अब तक भूमिधर अधिकार प्राप्त नहीं कर पाए हैं। इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव सरदार दर्शन सिंह देओल ने बुधवार को कुमाऊं आयुक्त को पत्र लिखा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। भाकियू नेता का कहना है कि आपत्तियों का निराकरण होने के बावजूद नए-नए बाधाएं पैदा की जा रही हैं, जिससे किसान तहसील और कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.