अररिया, मार्च 26 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद में अररिया जिला लक्ष्य के करीब पहुंच गया है शाम तक जिले को मिले नये लक्ष्य 88 हजार 702 एमटी के विरूद्ध 88 हजार 324 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। खान खरीद की तिथि समाप्त होने में अभी छह दिन शेष है ऐसे में उम्मीद है कि लक्ष्य से अधिक धान की खरीद हो सकती है। ऐसे तो पूर्व के लक्ष्य के अनुसार धान खरीद में लक्ष्य हासिल कर पाना अररिया जिले के लिए कोसों दूर था मगर विभाग की ओर से धान खरीद की तिथि बढ़ाकर 31 मार्च करने और धान खरीद का लक्ष्य कम करने के बाद इस बार जिला लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। सरकारी समर्थन पर खरीदे गये धान में से 24 हजार 108 एमटी धान मिलर के पास भेजा गया जिसमें से 16 हजार 878 एमटी चावल तैयार कर एसएफसी को भेजा गया है। अबतक सरकारी समर्थन मूल्य पर सबसे ...