नैनीताल, मार्च 16 -- भीमताल। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो विभाग ए श्रेणी में नहीं हैं, वे अपने कार्यों में तेजी लाकर ए श्रेणी प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत लगभग 99 प्रतिशत धनराशि विभागों की ओर से व्यय कर ली है। पूर्व में 31 मार्च तक धनराशि व्यय करने की परंपरा रही है, पर इस बार विभागों ने समय रहते कार्यों को पूरा किया है, जो सराहनीय है। बताया कि चार विभागों में अभी कुछ धनराशि अवशेष है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुधवार तक शेष धनराशि का पूर्ण रूप से ...