रांची, जून 20 -- रांची, संवाददाता। मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन समेत प्रशासन, पुलिस, विभिन्न अखाड़ा समितियों, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी, महावीर मंडल और शांति समिति के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों और मुहर्रम कमेटियों के प्रतिनिधियों ने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, सुरक्षा, एम्बुलेंस, जुलूस मार्गों की मरम्मत, लाइसेंस निर्गत करने और यातायात व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- मुर्हरम पर ड...