औरंगाबाद, मार्च 18 -- दाउदनगर थाना परिसर में ईद, चैती छठ और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। रामनवमी को लेकर विशेष रूप से जुलूस व्यवस्था पर चर्चा की गई। बताया गया कि जुलूस निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही निकलेगा और सभी जुलूसधारी अपने-अपने वालंटियर रखेंगे, जिनके पास पहचान पत्र अनिवार्य रूप से होगा। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिन्हित स्थानों पर मजिस्ट्रेट ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.