गिरडीह, मार्च 23 -- गिरिडीह। रामनवमी पर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने रविवार को गिरिडीह परिसदन में अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी और गिरिडीह के विभिन्न अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी अखाड़ा समितियों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी का त्योहार पूरे जिले में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा समितियां प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार ही अपनी झांकी और जुलूस निकालें, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंत्री सुदिव्य ने कहा कि रामनवमी आस्था और भाईचारे का पर्व है। इसलिए सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए इसे मनाएं। प्रशासन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.