निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेने पर होगी कार्रवाई-सीडीओ
कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने गुरुवार को सरस हाल सभागार में कृषि एवं सम्बन्धित अन्य विभागों के अधिकारियों व जिले के उर्वरक विक्रेताओं व सहकारी समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सख्त हिदायत दिया कि निर्धारित मूल्य से अधिक रुपया लेने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सहकारिता विभाग, जिला कृषि अधिकारी तथा जिले में संचालित समस्त उर्वरक, बीज व कीटनाशक दवाओं के विक्रेताओं को निर्देशित किया कि उर्वरक, कृषि रसायनिक दवाओं एवं बीज की निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर विक्रय न किया जाय। शासन द्वारा निर्धारित कीमत पर ही विक्रय करें तथा उर्वरक के साथ किसान की मर्जी के बिना दूसरी वस्तु का विक्रय (टैगिंग) न की जाय। यदि उर्वरक की कालाबाजारी अथवा निर्धारित कीमत से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.