निर्धारित मूल्य पर खाद देने के आदेश
फरीदाबाद, जुलाई 11 -- नूंह, सरसमल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार ने कहा कि अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में किसानों की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी उपलब्ध है। खाद का 60 प्रतिशत वितरण सरकारी बिक्री केंद्रों और 40 प्रतिशत निजी विक्रेताओं के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग न करने के निर्देश साथ ही अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत विभाग को देने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.