निर्धारित मार्ग पर चलेगी आसनसोल-टाटा मेमू
चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के रद्द रहने की घोषणा की गई थी। इस क्रम में ट्रेन नंबर 68055/68056 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू को 3 और 5 सितंबर को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने की घोषणा की गई थी एवं इस दिन इस ट्रेन की आद्रा-टाटा-आद्रा के बीच रद्द रहने की घोषणा की थी। लेकिन अब रेलवे की ओर से निर्णय लिया गया है कि आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू 3 और 5 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग और समय पर चलेगी। यह भी पढ़ें- आद्रा से अप डाउन करेगी आसनसोल टाटा की ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.