निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे ताजिया जुलूस
गाजीपुर, जून 15 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, ताजियेदारों, अखाड़ा कमेटी के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने कहा कि मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे। किसी भी नई परंपरा या मार्ग परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर रखने की अपील की, ताकि बिजली के तारों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी स्वीकार, सौहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.