निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व ही शुरू हुआ मुंगेर-भागलपुर टू-लेन,
मुंगेर, सितम्बर 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना का एक टू-लेन 25 सितंबर के बदले 24 सितंबर यानि गुरुवार से ही शुरू हो गया। मुंगेर के तेलिया तालाब से भागलपुर के बीच इस नए मार्ग के चालू हो जाने से उत्तर बिहार और पटना से भागलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को एक सुगम वैकल्पिक रास्ता मिल गया है। मुंगेर से भागलपुर के बीच की दूरी लगभग 58 किलोमीटर है। इस नए टू-लेन मार्ग के चालू होने के बाद यह सफर महज एक घंटे में पूरा किया जा रहा है। वर्तमान में विक्रमशिला सेतु बंद होने की स्थिति में पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और कोसी-सीमांचल के जिलों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए श्रीकृष्ण सेतु ही सबसे बड़ा सहारा बनेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार से मुंगेर और भागलपुर के बीच एक लेन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.