गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी। बुधवार को जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों (सीएम डैशबोर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अधिकारी शासन के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाये। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कार्यों की स्वयं समीक्षा करें एवं प्रगति में सुधार लाएं। डीएम ने विभागवार योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से लाभांवित लाभार्थियों का सत्यापन भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.