आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वन एवं वानिकी, सड़क व पुल, भू राजस्व तथा नगर विकास में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खतौनी में नाम मिसमैच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नाम सही कराने की नियमानुसार कार्रवाई की जाए। खतौनी में त्रुटिपूर्ण अंश सुधार के लिए प्राप्त आनलाइन आवेदन पत्रों का शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आम नागरिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब पर होगी कार्रवाई: डीएम उन्होंने कहा कि वरासत, अंश निर्धारण एवं अ...