मऊ, फरवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। नवागत मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यायलयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्धारित अवधि समय 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करने और शिकायतों का समय रहते गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित रूप से समय से कार्यालय पहुंचने की सख्त हिदायत दी। सीडीओ ने कार्यालय अध्यक्षों को पत्रावलियों के बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को भी कहा। कहा कि सरकारी दस्तावेजों का रखरखाव उचित तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ने पर उसे तुरंत पाया जा सके। इसके साथ ही योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.