हरिद्वार, मार्च 15 -- नमामि गंगे घाट पर इमैक समिति द्वारा संचालित 'मस्ती की पाठशाला' से जुड़ी निर्धन महिलाओं के लिए सेवा कुंज में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'स्वास्थ्य, सुरक्षा और सजगता' विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्म सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान श्रेया गोयल, डॉ. सपना भटनागर, अमन राजपूत, धिवक्ता रीमा शहीम, जितेंद्र चौधरी, चिता सक्सेना, प्रियंका पांडेय, मंजू वत्स, मौसमी गोयल, आशीष कुमार झा, हेमा भंडारी, विभव भटनागर, सुनीता झा, आशा चौधरी, कविता गोयल, विजेता शर्मा, आयुश डंगवाल, यश गोयल, अंकित, आशीष, शिल्पा भंडारी, रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...