कानपुर, मई 4 -- कानपुर। डॉ. आंबेडकर शिक्षा सदन, बैरी कल्याणपुर में सोशल एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से 26 अति निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग, नोटबुक एवं पाठ्य पुस्तकें भेंट कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इनमें कई बच्चे ऐसा बैग स्कूल ला रहे थे जिसमें किताबें कभी भी गिर सकती थीं। बच्चों की आर्थिक स्थिति देखते हुए इन्हें यूनिफॉर्म भी देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त आर्मी के जूनियर कमीशंड अफसर देवीदयाल, शैलेन्द्र सचान, पंकज सिंह, अजय सिंह, रोहित लाल, विपिन कनौजिया, रामपाल कटियार, रामेश्वर गौतम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...