निर्धन परिवार की बेटी के विवाह में संस्था ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
सोनभद्र, मई 16 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड नगवां क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी गरीब मजदूर राम आशीष की पुत्री चांदनी के 14 मई के विवाह अवसर पर सामाजिक संस्था स्वराज राष्ट्रीय ह्यूमन फाउंडेशन ने परी सुमंगला उपहार योजना के अंतर्गत 1.21 लाख मूल्य की गृहस्थी सामग्री नि:शुल्क प्रदान कर सराहनीय पहल की। संस्था के सहयोग से परिवार में खुशी का माहौल रहा। संस्था की ओर से नवविवाहिता को कूलर, पंखा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोफा सेट, बेड, टीवी, मिक्सर, बॉक्स सहित घरेलू उपयोग की अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं दूल्हे संदीप को 45 प्रतिशत छूट पर बुलेट बाइक भी दिलाई गई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के जिला प्रमोटर राजेश सिंह ने बताया कि संस्था की तरफ से 18 वर्ष से अधिक आयु की उन बेटियों को योजना का लाभ दिया जाता है, जो संगठन से 180 दिन पूर्व सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.