रायबरेली, अप्रैल 21 -- रायबरेली। फीरोज़ गांधी कालेज में निर्धन छात्र सहायता कोश से 1500 रुपए की सहायता हर अर्ह छात्र को दी गई। इसमें 400 विद्यार्थियों को छह लाख रुपए दिए गए। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अर्ह छात्रों को सहायता राशि की चेक वितरित की। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो मनोज कुमार त्रिपाठी ने की। यह भी पढ़ें- बैंकों की बेरुखी से टूट रहे सपने, एजुकेशन लोन के लिए दर-दर भटक रहे छात्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...