निर्धन कन्या विवाह की तैयारी में जुटा बलदेव धाम, नौ को होगा कार्यक्रम
बदायूं, जून 4 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी खोंसारा स्थित बालाजी दरबार बलदेव धाम के तत्वावधान में आगामी नौ जून को आयोजित होने वाले निर्धन कन्या विवाह एवं महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति ने इस पुनीत कार्य की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है। बालाजी दरबार बलदेव धाम के प्रधान मंहत आचार्य ललिता शर्मा ने बताया कि निर्धन कन्या का विवाह केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव सेवा और पुण्य का एक महान यज्ञ है। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलता है और समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव तथा सेवा की भावना को बल मिलता है। यह भी पढ़ें- विश्व शांति, जनकल्याण के साथ पर्यावरण संरक्षण की कामना उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.