सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मेडिसीन हाउस के संचालक पवन मित्तल ने मंगलवार को गरीबों के बीच ओआरएस के शीतल पेय का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मावलंबियो का पवित्र माह माहे रमजान शुरु होने वाला है। इसी को देखते हुए मतरामेटा में शीतल पेय का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह जीवन रक्षक घोल है। जो दस्त, उल्टी, अत्याधिक पसीने के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रो लाईटस की कमी को तुरंत पूरा करता है। उन्होंने कहा कि यह बच्चें और बुजुर्गो के लिए काफी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि ओआरएस इलेक्ट्रोलाइ्रट संतुलन को बनाए रखकर मांसपेशियों और नसो की कार्य प्रणाली को समान्य रखने में मदद करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.