बुलंदशहर, मई 2 -- Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में निर्दोष को पकड़कर उसे छोड़ने के एवज में पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने पर बड़ी कार्रवाई हुई। सिकंदराबाद कोतवाल, एसएसआई और चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इनसे अलग एक आरोपी पुलिसकर्मी का तबादला हापुड़ होने पर वहां के एसपी को कार्रवाई के लिए बुलंदशहर एसएसपी ने पत्र भेजा है। आरोप है कि सिकंदराबाद के एक व्यक्ति को पुलिस ने अपराधी से मिलता हुआ नाम होने के फेर में गलती से उठा लिया और फिर पांच लाख रुपये लेकर उसे छोड़ा गया। पीड़ित ने डीआईजी मेरठ से एक मई को लिखित में शिकायत की थी। सीओ सिकंदराबाद की प्राथमिक जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। सिकंदराबाद के सलमान नामक अपराधी के फेर में सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने गुलावठी क्षेत्र ...