गाजीपुर, मार्च 26 -- गाजीपुर। 26 और 27 कार्यालय खोलने के निर्देश के बावजूद विद्युत वितरण खंड प्रथम जंगीपुर के तहत जखनिया उपखंड कार्यालय पर गुरुवार को ताला लटका मिला। इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी जाहिर की। बिल संशोधन और स्मार्ट मीटर से कटी बिजली चालू कराने पहुंचे उपभोक्ता बिना समाधान लौटे। क्षेत्र में तेजी से लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण 'माइनस बिल' और तकनीकी गड़बड़ियों से कई उपभोक्ताओं की बिजली स्वतः कट रही है। ऐसे में उपभोक्ता उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर समाधान कराने जा रहे हैं। इसको लेकर 26 और 27 मार्च को कार्यालय खोलने का निर्देश था। इसके बावजूद जखनिया उपखंड कार्यालय गुरुवार को बंद था। गोविंदपुर के अनिस सिंह ने उपखंड अधिकारी पर आए दिन अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया। उन्होंने एक संविदा कर्मी पर नियमों को दरकिनार कर बिल संशोधन करने की...