कौशाम्बी, मई 3 -- डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा पूर्व में ही गांवों के तालाबों की सिल्ट (गाद) सफाई कराने का आदेश जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी चक थांभा के तालाब में सिल्ट सफाई का कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सिल्ट सफाई हो जाती तो कोई मिट्टी निकालने जाता ही नहीं और दर्दनाक हादसा भी नहीं होता। इस संबंध में मंझनपुर के एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्रा का कहना है कि सिल्ट सफाई कराने के लिए सचिव को महीने भर पहले आदेशित किया गया था। अब तक सफाई क्यों नहीं कराई गई, इस बाबत उनसे जवाब-तलब किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...