गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। राजस्व विभाग के अधिकारियों के निर्देश के बाद भी तहसीलों में 450 रजिस्ट्री लंबित पड़ी है। तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के हड़ताल के बाद तहसीलों में पांच हजार रजिस्ट्रियां लंबित पड़ी थी। तीन दिन में रजिस्ट्रियों का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तहसीलों में अभी तक 450 रजिस्ट्री लंबित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। तहसीलों में रजिस्ट्री के टोकन मिलने में देरी: जिले के तहसीलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री होने के कारण टोकन मिलने में देरी और तकनीकी खामियां आम लोगों व अधिवक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। कादीपुर के तेज प्रताप ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में देरी होने से रजिस्ट्री कराने के टोकन नहीं मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से तहसील में चक्कर लगा रहे हैं। वेद कुमार ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.