प्रयागराज, अप्रैल 29 -- मानसून के आगमन से पहले मम्फोर्डगंज में निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन का काम पूरा करना होगा। काम अधूरा रहा तो बड़ी आबादी जलभराव की चपेट में आएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पंपिंग स्टेशन का निर्माण पूरा करने के साथ इसका संचालन करने वाली इकाई को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। डीएम ने बुधवार को एनआईसी सभागार में जिले में संभावित बाढ़ की तैयारियों पर आयोजित बैठक में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बोरी, बालू की उपलब्धता, लाइफ जैकेट, नावों की सूची व दर निर्धारित करने, अल्लापुर, जार्जटाउन सहित अन्य क्षेत्र में नालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बाढ़ के समय स्लूज गेटों के बंद होने पर पानी की निकासी के लिए पम्पों की क्रियाशीलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.