बिजनौर, मई 29 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने जनपद में गंगा सहित अन्य नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों में गंदे पानी एवं अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही घाटों की नियमित सफाई एवं जनजागरूकता अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान डीएम ने वायु प्रदूषण मानकों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, जुर्माना लगाने तथा चालानों में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित...