आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- आजमगढ़,संवाददाता। मथुरा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी अभी भी शिथिल बने हुए हैं। गुरुवार को आजमगढ़-जौनपुर, आजमगढ़-फैजाबाद, आजमगढ़-गोरखपुर हाइवे पर वाहनें सड़क किनारे खड़े हुए मिले। जबकि दोनों विभाग के अधिकारी सख्ती बरतने का दावा कर रहे हैं। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए शासन का सख्त निर्देश है कि हाइवे और सड़क के किनारे ढाबा और होटलों पर खड़े किसी भी वाहन को मौके पर ही सीज कर कार्रवाई करें। इसके लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिये गए हैं। बता दें आजमगढ़-मऊ, आजमगढ़-जौनपुर, आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-फैजाबाद, आजमगढ़-गोरखपुर हाइवे पर सुबह से लेकर रात तक सड़क किनारे स्थित ढाबों, होटलों पर चार पहिया से लेकर बडे़ वाहन खड़े नजर आते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.